Technology

फेसबुक



सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में फेसबुक की आज बादशाहत कायम है। फ्रेंडशिप के इस छोटे से सफर में इसने करीब डेढ़ अरब लोगों को जोड़ लिया है। इसकी शुरुआत 4 फरवरी, 2004 को की गयी थी। 
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक डॉरमेट्री में चार फरवरी, 2004 को शुरू  हुआ फेसबुक अब दुनिया  के विशाल तकनीकी कंपनियों में पहले नंबर पर पहुंच चुका है और गूगल को भी मानना पड़ा है कि उसने सोशलनेटवर्किंग की क्षमता को कम करके आंका। आज फेसबुक 12 वर्ष के छोटे से इतिहास में एक अरब 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। अब यह हर उम्र के लोगों की पसंदीदा साइट बन गयी है। 
मोबाइल पर फेसबुक
दुनिया   के अरबों मेंबर्स में से करीब 1 अरब से ज्यादा लोग तो इसे मोबाइल पर  हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरवर्ग ने कॉलेज के अपने रूममेट्स और कॉलेज के साथी स्टूडेंट्स के साथ फेसबुक को लॉन्च किया था। 
तकनीक का प्रयोग 
फेसबुक को सबसे पहले स्टेटस व फोटो शेयरिंग साइट के रूप में डेवलप किया गया था। बाद में इसमें चैट का ऑप्शन जोड़ा गया। अभी फेसबुक पर टेक्स्ट, फोटो और विडियोज भी शेयर किये जा सकता है। फेसबुक पूरी दुनिया में इतनी तेजी से फैला कि 2010 में, टाइम मैगजीन ने जकरवर्ग को पर्सन ऑफ द इयर बनाते हुए 100 दौलतमंद और प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
बचपन से जुनूनी रहे मार्क
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरवर्ग का जन्म 1984 में न्यूयॉर्क के वाइट प्लेस में हुआ था। मार्क बचपन से ही जुनूनी रहे। 12 वर्ष की उम्र में कंप्यूटर से बेहद लगाव के कारण पिता ने उन्हें  C++ नाम की एक किताब तोहफे में दी। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा बेसिक मैसेजिंग प्रोग्राम जकनेट बनाया,जिसका इस्तेमाल मार्क के पिता अपने डेंटल ऑफिस में करते थे। इसके जरिये रिसेप्शनिस्ट उन्हें इंफॉर्म करती थी।